गुरुवार, 21 अप्रैल 2011

एक दर्शन के लिए

अडिग हैं 
बिना किसी शर्त 
दूर कोहरे में 
नहाये
पंक्तिबद्ध 
मन्दाकिनी के
दूसरी ओर
हरे-पीले बासों के 
झुरमुट 
बिना अनुयायियों के 
रखते जो जीवित 
अपने आप को 
हमेशा की तरह
जमी बर्फ के पिघलने तक 
एक दर्शन के लिए |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें