शनिवार, 8 मार्च 2014
शनिवार, 9 नवंबर 2013
दीवारों पर चिपकाये
इश्तिहारों जैसे
मैले कुचैले होकर उखड जाना
जहाँ नियति है
शेष
अपने भूलने कि फ़िक्र में
चुन चुनकर सुख और दुःख
आकारों के अर्थों को पक्का करते हैं।
कब तक बचाएगा वह उसे
कब तक लिए फिरेगा उस नए बीज को
कब तक उचित रीति कि बाट जोयेगा
कब तक छायाओं कि उपस्थिति के प्रतिरूप रचेगा
कब तक इन अटकलबाजियों में समानता के मार्ग पर खड़ा रहेगा।
पेंटिंग : खुली आँखों से देखा गया सपना...
पेंटिंग : खुली आँखों से देखा गया सपना ...
पेंटिग्स कई स्तरों पर संवाद करती है, वह अपने परिकर को बखूभी रच सतरंगी रंगों की उर्जा से पकाती है उसे। हर रोज़ जब भी मैं उसके सामने होता हूँ तब-तब मुझसे कितना कुछ कहती है, रेखाएं अपने बन्धनों को खोलकर कितनी सहजता से आँखों की गहराइयों में उतरती, चकमक में छिपी उस आग - सी सीधे अपने आप को साबित करती मालूम पड़ती है। बहुत कुछ तय भी तो होता जहाँ " होने न होने के परे " के सच जैसा कुछ ।
जी हाँ ! आपाधापी के ये गणित और व्याकरण ज्यों की त्यों धरे रह जाते हैं, कितने बे-बुनियादी मालूम पड़ते सारे, ऐसे में उसका आकाश तो तय ही होता है, समर्थ है वह ओर क्यों न हो अनन्य भव की सम्पूर्णता जो है उसमे । अधूरे तो हम मनुष्य ही ...आधे अधूरे। सच ही तो है कि हमारे अपने भी बहुत से अबूझे सवाल होते हैं, जिनके उत्तर ये दीवारें देती हैं। हम क्यों नहीं देख पाते कैनवास पर उकेरे गए उस बिंदु के आगे, कितना कुछ होता है जिसके पीछे; होती उन अजन्मी विस्थापित दिशाओं की कहानियाँ जिनका सीधा - सीधा ताल्लुक हम से है, खुली आँखों से देखे गए हमारे उन सपनों से हैं ।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)

