गुरुवार, 22 नवंबर 2012

कुछ सयाने लोग

गाँव में
बच्चों को खेलने के मैदान 
पेड़ों को फैलने के लिए आसमान
पशुओं को चरने का  चरागाह 
मछली को गहरा पानी  
महिलाओं को इंधन और
शौचालय 
बुजुर्गों को ऐनक चाहिए 
कहते हैं कि
ये नये समय की नई बात है 
क्या कभी आप ने गाँव देखा है 
कुछ सयाने लोग 
सिविल लाइन से 
उन्हें देखते और नापते भी हैं |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें