अकाम अवस्था में लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अकाम अवस्था में लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 12 अक्टूबर 2009

अकाम अवस्था में

चुपके से
खबर लेता
शुभ लक्षणों को देख
अपनी ही
आँखों का स्पर्श करता है
क्या
आसान होगा
अनंत काल तक
अजनबी धुरी के
सहारे चलना
सीधे-सीधे देखना
कहीं कुछ भी
अनैतिक नहीं
शब्दों के धोकों के साथ
पकडे जाने का डर
आखिर
विधियों के सहारे
कैसे जिया जा सकता
और  
कैसे पाया जा सकता
उस अकाम अवस्था में

महानिर्वाण