कौन सुनेगा
अश्वगंधा और रक्तचंदन
कि कथा
कौन देखेगा
तिस्ता के तिलिस्म को
कौन करेगा
नागलोक के
अंतस्थल कि यात्रा
कौन सीखेगा
चंद्रमा से कलाएं
कौन जानेगा
पुरातन का कारुण्य
आखिर
कौन गंगाजली
उठाये
भार भरे लोक कि सुल्तानी छोड़
दण्डीस्वामी का संग करेगा
या फिर
वर्णित वाक्यों को
अनसुना कर
केवट सा
प्रतीतिक बेडा
पार लगाएगा
कौन
कौन गंगाजली उठाये लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कौन गंगाजली उठाये लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रविवार, 13 सितंबर 2009
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
