AMIT KALLA
सोमवार, 6 फ़रवरी 2012
कुछ संकेतों के साथ
कुछ संकेतों के साथ
जान ही लिया
उनहोंने
अपने आप से
अपरिचित रहने का अंतर
विवशताओं की
पदावलियों से परे जो
आप से आप
बारी - बारी दौहराया
नि:सृत प्रकाश - सा
वाकई
अब केवल
प्रतीक्षा करनी है
और करनी
दोनों को
प्रार्थनाएँ भी
कुछ संकेतों के साथ ।
शनिवार, 4 फ़रवरी 2012
मैं अपने "मैं" से
तुम्हारी उपस्थिति
कितने ही रहस्यों के
उदघाटन की बात करती है
अपनी ही
पूर्वापेक्षाओं के
विस्तार का दिव्य
अनुवाद भी
जहाँ बाकी
कुछ नहीं रहता
सब कुछ उसी लय में,
निश्चय ही
धीरे - धीरे
खत्म हो जाते हैं
सारे अंतर
विपरीत भाव
टूटती तन्द्राओं के साथ
उस आध
निर्विकल्प
समाधी में रूपान्तरित
तुम अपनी पूर्णता में
और
मैं अपने "मैं" से मुक्त
यह
वह
तुम और मैं
अब कहाँ के प्रश्न
सब कुछ भूलकर
उस में ही डूबने के गुर
अक्सर
जहाँ मौन भी
किसी आवर्तित
बुलबुले सा हँसता है
जो उसके मैं और तुम में
कभी
कहीं नहीं था ।
शनिवार, 28 जनवरी 2012
निः संदेह
निः संदेह
कुछ समझने कि इच्छा
ना करना ही
उनके लिए सबसे बड़ा
आश्रय है
हज़ार मनकों को
पिरो - पिरोकर
सन्यास का अधिकारी हो जाना
शायद उससे भी कहीं ज्यादा
या फिर
"प्रारब्ध" जैसे शब्दों के प्रयोग
ठीक - ठीक जाना आपने
बात उतनी भी आसान नहीं
आवरणों को हटाकर
ज्यूँ कि त्यूँ
स्वयं ही
उन स्वपन अनुभवों को
खीचकर
अपने नित्यमुक्त होने कि
उदघोषणाओ के उत्सर्गों को
जुटाने जैसी
अक्षरश:
गतागतं सत्य जो
निः संदेह |
शुक्रवार, 9 सितंबर 2011
छू -- कर
अंतर
दोनों में
आजीवन ,
लौटने
लौटाने जैसा
बादल
या
पहाड़
छोटे हो जाते
दोनों ही
छू -- कर
जहाँ |
दूर की बात
बिना
उलट - पुलट
सूरज भी
धीरे से
स्वीकार लेता
वह सत्य
जिससे आँखे मूंद लेते हम
सहज सरोकार है
उसका
हमारा अनुराग तो
यदाकदा वाला ही
न रहने पर
कभी स्पष्ट नहीं रहने जैसा
स्वीकारना तो उसे
जैसे
दूर की बात |
रविवार, 4 सितंबर 2011
असंभव लगता
असंभव
लगता
कह पाना
यूँ मानो
अपने आप को
दोहराता हुआ
देह से भिन्न
कोई आस्वादन,
सत्य के
अनुकरण में
क्या इतना कुछ
काफी नहीं,
या फिर
इसका उल्टा
साल दर साल
किसी का
अनुयायी
बने रहना
शायद
असंभव ही |
शुक्रवार, 2 सितंबर 2011
सीख रहा हूँ
बादलों की
प्रदक्षिणा से
सीख रहा हूँ
द्वन्दरहित
अंतहीन
भिगोने की कला
क्या
इस अनुभूति में
अंतर्लीन होना
साक्षात्कार की
सहमती है
या फिर
थाह
किन्ही
कल - कल
स्मृतियों की |
नई पोस्ट
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
Agreegators
मेरे बारे में
Amit Kalla
मेरा पूरा प्रोफ़ाइल देखें
फ़ॉलोअर
ब्लॉग आर्काइव
▼
2017
(1)
▼
मई
(1)
Speaking Tree, Navbharat Times 2017
►
2016
(5)
►
मार्च
(2)
►
जनवरी
(3)
►
2015
(19)
►
दिसंबर
(1)
►
जुलाई
(3)
►
जून
(15)
►
2014
(15)
►
दिसंबर
(1)
►
सितंबर
(1)
►
जुलाई
(10)
►
जून
(2)
►
मार्च
(1)
►
2013
(9)
►
नवंबर
(7)
►
जनवरी
(2)
►
2012
(50)
►
दिसंबर
(6)
►
नवंबर
(13)
►
जुलाई
(2)
►
जून
(5)
►
मार्च
(10)
►
फ़रवरी
(13)
►
जनवरी
(1)
►
2011
(87)
►
सितंबर
(4)
►
अगस्त
(2)
►
जुलाई
(6)
►
जून
(15)
►
मई
(19)
►
अप्रैल
(18)
►
मार्च
(10)
►
फ़रवरी
(6)
►
जनवरी
(7)
►
2010
(4)
►
नवंबर
(4)
►
2009
(126)
►
नवंबर
(4)
►
अक्टूबर
(20)
►
सितंबर
(71)
►
अगस्त
(21)
►
जून
(1)
►
मई
(1)
►
अप्रैल
(8)